ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
21-Nov-2022 08:54 PM
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर विस्फोट होने से अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगी है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के मौर्य पथ स्थित मयूर विहार कॉलोनी के नारायण अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 201 में आग लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि फ्लैट संख्या 201 में बच्चे की मैगी खाने की जिद के बाद जैसे ही महिला ने गैस ऑन किया सिलेन्डर तेज धमाके के साफ विस्फोट कर गया। इस हादसे में मां और बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुट गई हैं।
इधर, गंभीर रूप से झुलसे मां-बेटे को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।