रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
17-Nov-2019 07:22 AM
PATNA : राजधानी पटना के 72 नर्सिंग होम पर बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने गाज गिरा दी है। इन सभी नर्सिंग होम को बंद करने का आदेश दिया गया है। पटना के 72 नर्सिंग होम, 74 पैथोलैब और डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ-साथ 73 डेंटल क्लिनिक पर कार्रवाई करने का आदेश बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने दिया है। इन सबों ने बायो मेडिकल वेस्ट नियमावली के तहत बायो वेस्ट मैनेजमेंट को नहीं अपनाया है लिहाजा इन पर कार्रवाई की गई है।
बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड ने कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। 15 दिनों के अंदर इन सभी नर्सिंग होम और पैथ लैब को बंद कराने को कहा गया है। आपको बता दें कि बायो वेस्ट मैनेजमेंट सभी नर्सिंग होम पैथ लैब और डेंटल क्लीनिक के लिए फॉलो करना जरूरी है।
प्रदूषण बोर्ड ने 15 दिनों की मोहलत इस बात को ध्यान में रख कर दिया है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज करा रहे मरीजों को एकाएक कोई परेशानी ना हो। इन स्वास्थ केंद्रों पर कार्रवाई को लेकर बिहार राज्य प्रदूषण बोर्ड कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है की बोर्ड ने बिजली कंपनी को यह निर्देश दिया है कि इन स्वास्थ्य केंद्रों का बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाए।