मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
08-Jun-2021 09:25 AM
PATNA: पटना के दो वैक्सीनेशन सेंटर पर सातों दिन और 24 घंटे वैक्सीनेशन का काम होगा। पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स और पाटलिपुत्र अशोक में आज से 24 घंटे टीकाकरण का काम होगा। इसे लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली गयी है। अब किसी भी वक्त वैक्सीन लगवायी जा सकती है ये सेंटर सप्ताह में सातों दिन खुले रहेंगे। जहां तीन शीफ्ट में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गयी है। आज कोई भी व्यक्ति सीधे सेंटर पर आकर वैक्सीन लगा सकता है लेकिन कल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट बुक कराकर किसी भी दिन वैक्सीनेशन लगायी जा सकती है।
पटना के पाटलिपुत्र अशोक होटल और पाटलिपुत्र स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में दोनों आयु वर्ग 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी। यहां रोजाना 500 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज से इसकी शुरुआत की जाएगी। इन दोनों सेंटरों पर कभी भी जाकर वैक्सीन लगायी जा सकती है। 24x7 के तर्ज पर दोनों सेंटर काम करेगा। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।