PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
19-Dec-2020 08:23 AM
PATNA : अपराध की दुनिया में साइको किलर के नाम से कुख्यात पटना के अविनाश श्रिवास्तव को एक बार फिर वैशाली की स्पेशल गठित टीम, डिस्ट्रिक्ट इंटेलीजेंश यूनिट और महनार पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. अविनाश के साथ ही उसके एक साथी फुलवारीशरीफ के रहने वाले स्मैक तस्कर अल्तमस को भी गिरफ्तार किया गया है.
साइको किलर अविनाश राजद के पूर्व एमएलसी ललन श्रीवास्तव का बेटा है. पुलिस ने दोनों को महनार इलाके से गिरफ्तार किया है. इनके पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है. पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने हाजिपुर मंडलकारा भेज दिया. अविनाश को पुलिस ने 25 सिंतबर 2020 को रक्सौल से गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ दिन बाद वह जेल से छटते ही फिर से अपराध करने लगा था.
दीना गोप की हत्या में भी शामिल
पुलिस की माने तो पकड़े गया अविनाश श्रीवास्तव पर कई मर्डर केस दर्ज हैं. अविनाश श्रीवास्तन शार्प शूटर है और इसका नाम दीपा गोप हत्याकांड में भी सामने आया था. बताया जाता है कि अपने एमएलसी पिता की हत्या के बाद2002 में अविनाश श्रीवास्तव ने जुर्म का रास्ता अख्तियार किया और हाजीपुर को अपना गढ़ बना लिया. हाजीपुर में भी कई हत्याकांड में इसका नाम शामिल है.
इंफोसिस में कर चुका है काम
दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से एमसीए करने के बाद इंफोसिस कंपनी में नौकरी कर चुके अविनाश ने उस समय अपराध जगत में कदम रखा जब साल 2002 में हाजीपुर में उसके पिता एवं तत्कालीन एमएलसी लल्लन श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अविनाश इसके बाद विचलीत हो गया और उसने नौकरी छोड़ दी. पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हाजीपुर वापस आ गया. हथियार लेकर हत्यारोपी की खोज में निकल गया. 2003 में अविनाश ने अपने पिता के हत्यारोपी मोहिन खान उर्फ पप्पू खां को हाजीपुर में 32 गोलियां मारी थी, यहीं से उसे साइको किलर का नाम दिया गया.
2016 में भी पकड़ा गया था अविनाश
साल 2016 में हाजीपुर के महुआ थाना इलाके के हरपुर बेलवा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरी करते समय उसे पकड़ा गया था. पुलिस ने उसके बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि गूगल में साइको किलर अविनाश को सर्च कर लीजिए. जब पुलिस ने सर्च किया तो पुलिस के होश उड़ गए. जबकि अविनाश खुश हो गया. उसने कहा कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में उसके व्रस्ट फायर वाले क्लाइमैक्स को चोरी कर लिया गया है