ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना : जिला परिषद अध्यक्ष का जाति विवाद, आज सीओ के सामने देंगी...

पटना : जिला परिषद अध्यक्ष का जाति विवाद, आज सीओ के सामने देंगी सफाई

28-Jan-2022 08:08 AM

PATNA पटना जिला परिषद की अध्यक्ष कुमारी स्तुति फंस गयी हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गयी है। ऐसे में उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है।  एक ओर यह मामला राज्य निर्वाचन आयोग में चल रहा है तो इधर, बिहारशरीफ के सीओ ने कुमारी स्तुति को जाति का प्रमाण देने के लिए नोटिस जारी किया है। 


इसके आलोक में कुमारी स्तुति अपने गांव के परिजनों के साथ शुक्रवार को बिहारशरीफ के सीओ के कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य दिखाएंगी। सीओ द्वारा निर्गत नोटिस के अनुसार, कुमारी स्तुति को पूर्वजों के खतियान को दिखाना है ताकि प्रमाणित किया जा सके कि उनका जाति प्रमाण पत्र सही है। 


इधर, पूछे जाने पर कुमारी स्तुति ने कहा कि मेरा गांव बिहारशरीफ के बिचली खन्दक पर है। 2004 में पूरा परिवार डीएम कार्यालय के पास अम्बेर श्रीस्तर के पास मकान बनाकर शिफ्ट हो गया। मेरा जन्म स्थान बिचली खन्दक पर है। 


बता दें कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी के ससुर महेश कुमार सिन्हा का दावा है कि कुमारी स्तुति का जाति प्रमाणपत्र गलत है। राज्य निर्वाचन आयोग और महेश कुमार सिन्हा के आवेदन पर जिला प्रशासन द्वारा जांच की गई। 


संपतचक सीओ की रिपोर्ट के मुताबिक कुमारी स्तुति का जाति प्रमाण पत्र पटना जिले का संपतचक अंचल और नालंदा जिले का बिहारशरीफ अंचल से बना है। दोनों में जाति तेली है। एक जगह पिता और दूसरी पति का नाम है। पति के नाम में पासवान है।