BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
24-May-2024 05:56 PM
By First Bihar
PATNA : पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार से पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का आगाज स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में हुआ। पहले मुकाबले में एफसीआई ने लक्ष्य इंजीटेक को 30 रनो से हरा दिया।
इससे पहले जूनियर डिवीजन लीग का उद्घाटन पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार और सदस्य रहबर आबदीन ने किया। रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में क्रिकेट की गतिविधियां लगातार बेहतर हो रही है। खिलाडियों को अनुशासन में रहकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिये। पटना जिला क्रिकेट संघ का लक्ष्य है कि जिले से ऐसे खिलाडियों को तैयार किया जाये, जो देश में पटना और बिहार का नाम रोशन कर सकें।
पटना जिला सीनियर और जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग आयोजन समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार सिंह समेत क्रिकेट से जुड़े कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
जूनियर डिवीजन लीग के पहले मैच में एफसीआई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य इंजीटेक की टीम 27.2 ओवर में 133 रन पर ऑल आउट हो गई। चार विकेट चटकाने वाले एफसीआई के आशीष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एफसीआई के रोहित कुमार ने 31 रन बनाकर अपनी टीम को 163 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी थी। लक्ष्य इंजीटेक की ओर से रवि प्रकाश ने 47 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत तक पहुंचाने में असफल रहे।