ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / प्राथमिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

प्राथमिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

30-Nov-2019 08:07 AM

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने डिप्लोमा इन इलिमेंट्री एडुकेशन के रिजल्ट नहीं मिलने से परेशान प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह डीएलएड परीक्षा के सफल कैंडिडेट के वेतने इजाफे की तारीख डीएलएड ट्रेनिंग खत्म होने की तारीख से करने पर विचार करे.

बता दें कि शिक्षकों को परीक्षा के 8 महीने बाद भी माक्र्सशीट नहीं मिली है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को माक्र्सशीट देनी है. कोर्ट ने 18 नवंबर को बोर्ड की इस देरी को सुस्ती और लापरवाही बताते हुए कहा था कि 25 नवंबर तक माक्र्सशीट दें, नहीं तो बोर्ड के संयुक्त सचिव कोर्ट में हाजिर हों. 

बोर्ड माक्र्सशीट नहीं दे पाया और इसके लिए कोर्ट से  और समय की मांग की. जिसके बाद हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को आदेश दिया है कि इन शिक्षकों का इंक्रीमेंट उनकी ट्रेनिंग खत्म होने के दिन से तय करने पर विचार करे. वह माक्र्सशीट के वजाय उसी दिन से इंक्रिमेंट के हकदार माने जाएंगे, जिस दिन से ट्रेनिंग पूरी की.