ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / नहीं रहे पटना हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय, CM नीतीश ने जताया...

नहीं रहे पटना हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय, CM नीतीश ने जताया शोक

01-Mar-2023 02:48 PM

By Ganesh Samrat

PATNA:  पटना पटना हाइकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश, जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय का बुधवार सुबह निधन हो गया। बता दें लंबे समय से किडनी की समस्या से ग्रसित थे. उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट भी हुआ था। उनका इलाज इन दिनों चेन्नई के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। वे 60 साल के थे।


उनके निधन पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना हाइकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय प्रसिद्ध कानूनविद थे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


जस्टिस उपाध्याय के पिता स्व विद्याधर उपाध्याय पटना उच्च न्यायालय में ही अनुभाग अधिकारी थे. जस्टिस उपाध्याय ने पटना यूनिवर्सिटी  से एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी की उपाधि हासिल की थी. उन्होंने 1989 से 1996 तक और फिर 2004 से 2006 तक पटना लॉ कॉलेज में पार्ट-टाइम लेक्चरर के रूप में काम किया था. 2007 से मई 2017 तक चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में भी काम किया.