हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Nov-2019 09:11 AM
By DEV KUMAR PANDEY
PATNA : पटना हाई कोर्ट कोलेजियम की तरफ से 15 वकीलों को जज बनाने का मामला कल का दिख रहा है। पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम में इस महीने होने वाले बदलाव को देखते हुए 15 वकीलों के जज बनने में अड़ंगा लग सकता है। हाई कोर्ट कोलेजियम ने इन वकील हो को जज बनाने के सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम से की है लेकिन सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने अब तक इस पर विचार नहीं किया है।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इधर पटना हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस संजय करोल 11 नवंबर को शपथ ले सकते हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस एपी शाही उसी दिन मद्रास हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। पटना हाईकोर्ट के एक अन्य जस्टिस राकेश कुमार का तबादला आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में किया गया है। जजों के हुए तबादले के कारण पटना हाई कोर्ट कोलेजियम में भी बदलाव आया है।
पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम में आने वाले इस बदलाव को देखते हुए इस बात की संभावना जताई जा रही है कि नए सिरे से जजों की नियुक्ति के लिए हाई कोर्ट कोलेजियम से मांग की जा सकती है। पटना हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस संजय करोल के साथ जस्टिस दिनेश कुमार सिंह और जस्टिस हेमंत कुमार श्रीवास्तव नए कोलेजियम में शामिल होंगे।