BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान
28-Jun-2022 06:19 PM
PATNA : पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले पर आज पटा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र कुमार के कोर्ट में तलाक मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान आमने सामने बैठाकर दोनों की काउंसलिंग की गई। लंबे समय बाद तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय एक दूसरे के सामने थे। काउंसलिंग के दौरान उनसे आखिरी बार पूछा गया कि वे साथ रहना चाहते हैं या नहीं। पटना हाई कोर्ट में करीब 45 मिनट तक काउंसलिंग की गई। इस मामले में आगे भी काउंसलिंग की संभावना जताई जा रही है। कोर्ट ने 19 जुलाई को फिर से दोनों को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
इससे पहले 23 जून को हाई कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने 28 जून को काउंसलिंग की तारीख निर्धारित की थी। जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस जितेन्द्र कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने कहा था कि काउंसलिंग के बाद उनसे अंतिम फैसला पूछा जाएगा कि दोनों को साथ रहना है या नहीं, काउंसलिंग के बाद सेटलमेंट होगा।
बता दें कि साल 2018 में 12 मई को बड़े ही धूमधाम के साथ तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद तेजप्रताप यादव ने पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी देकर सभी को चौंका दिया था। इस दौरान दोनों के एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब दोनों के तलाक का मामला हाई कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को कोर्ट ने तेजप्रताप और ऐश्वर्या को काउंसलिंग के लिए कोर्ट में बुलाया था, जहां करीब 45 मिनट तक दोनों को आमने सामने बैठाकर काउंसलिंग की गई।