मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Oct-2019 06:01 PM
PATNA: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए पी शाही और जज राकेश कुमार का तबादला करने की सिफारिश कर दी है. जस्टिस ए पी शाही को मद्रास हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गयी है वहीं जस्टिस राकेश कुमार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट भेजा जा रहा है. त्रिपुरा के चीफ जस्टिस संजय करोल को पटना का मुख्य न्यायाधीश बनाने का फैसला लिया गया है. पटना के चीफ जस्टिस और जज का फैसला उस विवाद का परिणाम माना जा रहा है जो तकरीबन डेढ महीने पहले शुरू हुआ था.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के पास भेजी अनुशंसा
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने आज इस तबादले की अनुशंसा केंद्र सरकार के पास भेज दी. हालांकि पटना हाईकोर्ट समेत तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की गयी है. पटना के चीफ जस्टिस ए पी शाही को मद्रास, मेघालय के चीफ जस्टिस ए के मित्तल को मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के चीफ जस्टिस संजय करोल को पटना का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गयी है. वहीं, पटना हाईकोर्ट के वरीय़तम जजों में से एक जस्टिस राकेश कुमार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट भेजने की अनुंशसा की गयी है. हालांकि केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद ये तबादला अमल में आयेगा.
जस्टिस राकेश कुमार के फैसले के शुरू हुआ था विवाद
तकरीबन डेढ़ महीने पहले जस्टिस राकेश कुमार ने न्यायपालिका की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणियां की थीं. उन्होंने रिटायर आई ए एस के पी रमैया के बेल के मामले में कहा था कि लगता है कि हाईकोर्ट प्रशासन ही भ्रष्ट तंत्र को संरक्षण देता है. जस्टिस राकेश कुमार ने कहा था कि जिस के पी रमैया की अग्रिम जमानत की याचिका उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ख़ारिज कर दी गई थी उन्होनें निचली अदालत से अपनी जमानत मैनेज कर लिया. जस्टिस राकेश कुमार ने ये भी कहा था कि भ्रष्ट न्यायिक पदाधिकारियों को बर्खास्त करने के बजाय मामूली सज़ा देकर छोड़ दिया जाता है. स्टिंग में कोर्ट कर्मचारी घूस लेते पकड़े जाते हैं फिर भी उनपर कार्रवाई नहीं की जाती. जस्टिस कुमार ने स्टिंग मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच CBI को सौंप दी थी. इस दौरान उन्होंने सरकारी बंगलों में हो रहे फ़िजूलखर्च का भी ज़िक्र किया था. उन्होंने कहा कि जजों के सरकारी बंगलों में करदाताओं के करोड़ों रुपये साज-सज्जा पर खर्च कर दिए जाते हैं. उन्होंने अपने आदेश की प्रति सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम, पीएमओ, कानून मंत्रालय और CBI निदेशक को भी भेजने का आदेश कोर्ट में दिया था.
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने की थी मध्यस्थता
जस्टिस राकेश कुमार के फैसले के बाद हाईकोर्ट में हडकंप मच गया था. तत्काल 11 जजों की फुल बेंच ने उनके फैसले को रद्द कर दिया था. इसके बाद उन्हें सुनवाई से भी अलग कर दिया गया था. हालांकि बाद में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस राकेश कुमार को बुलाकर मामले की मध्यस्थता की थी. लेकिन तभी से माना जा रहा था कि दोनों का ट्रांसफर किया जायेगा.