शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
24-Sep-2023 08:22 AM
By First Bihar
PATNA : पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का आज शुभारंभ किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। इस ट्रेन के जरिए अब पटना से हावड़ा के बीच की दूरी महज साढ़े 6 घंटे के करीब हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 12.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे।
दरअसल, हाजीपुर जोन के बताया कि यह बिहार राज्य की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पटना से हावड़ा के मध्य लगभग 532 किमी की दूरी 06 घंटे 35 मिनट में तय करगी। जो इस रेलखंड पर मौजूदा तेज ट्रेनों की तुलना में लगभग 01 घंटा 30 मिनट कम होगा। यह ट्रेन पटना और हावड़ा से बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन परिचालित की जायेगी।
मुख्य रेलवे सूचना पदाधिकारी ने बताया कि, पटना-हावड़ा वंदे भारत में कुल 08 कोच होंगे, जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी का 01 कोच तथा वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच होंगे. एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों की कुल संख्या 52 होंगी तथा वातानुकूलित चेयर कार में सीटों की कुल संख्या 478 होंगी।
सीपीआरओ ने बताया कि पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में पटना से हावड़ा के मध्य एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2325 रुपया तथा कैटरिंग शुल्क के साथ 2725 रुपये है, जबकि वातानुकूलित चेयर कार श्रेणी में पटना से हावड़ा के बीच का किराया 1160 रुपया तथा कैटरिंग शुल्क के साथ किराया 1505 रुपया है।
इसी तरह मोकामा से हावड़ा के मध्य एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1975 रुपये तथा कैटरिंग शुल्क के साथ 2375 रुपये है। जबकि वातानुकूलित चेयर कार श्रेणी में पटना से हावड़ा के बीच का किराया 995 रुपये तथा कैटरिंग शुल्क के साथ किराया 1340 रुपये है। सीपीआरओ कुमार ने बताया कि इस ट्रेन के स्टॉपेज से संबंधित सूचना स्टेशन प्रबंधक को दे दी गयी है।