ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / पटना जीपीओ फर्जीवाड़ा : 5 करोड़ से ऊपर पहुंची रकम, 100 से ज्यादा...

पटना जीपीओ फर्जीवाड़ा : 5 करोड़ से ऊपर पहुंची रकम, 100 से ज्यादा जाली अकाउंट खुले थे

15-Oct-2019 08:33 AM

PATNA : पटना जीपीओ में हुए फर्जीवाड़े की रकम 5 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई है। इस मामले में सीबीआई ने कुल 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई की जांच में जीपीओ फर्जीवाड़े में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। 


इस मामले का मुख्य आरोपी कामेश्वर राय बक्सर डाकघर में पोस्टेड था और वह पटना जीपीओ पहुंचकर सेविंग अकाउंट के कर्मचारियों के साथ मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था। किंगपिन कामेश्वर राय की नजर सेविंग अकाउंट देखने वाले कर्मचारियों की सांठगांठ से ऐसे एकाउंट्स पर थी जिसमें सालों से कोई निकासी नहीं हुई। सीबीआई की जांच में यह दिलचस्प बात सामने आई है कि आरोपी कामेश्वर राय ने जीपीओ में चल रहे फर्जीवाड़े को लेकर गुमनाम चिट्ठी लिखी थी। दरअसल कामेश्वर राय एक एकाउंट खोलने के बदले कम पैसे मिलने से नाराज था।


जीपीओ पटना में करोड़ों के इस फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए 100 से ज्यादा फर्जी अकाउंट खोले गए। इस मामले का खुलासा 3 अगस्त को हुआ था उसके बाद सीबीआई को जांच का जिम्मा दिया गया। सूत्र बता रहे हैं कि इस फर्जीवाड़े की रकम अभी और बढ़ सकती है सीबीआई जांच को लगातार परत दर परत आगे बढ़ा रही है।