ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना के इन 10 इलाकों में सबसे ज्यादा फैला कोरोना, हर दिन मौत...

पटना के इन 10 इलाकों में सबसे ज्यादा फैला कोरोना, हर दिन मौत फिर भी तीसरी लहर को हल्का क्यों मानें?

13-Jan-2022 08:15 AM

PATNA : बिहार में कोरोना की तीसरी लहर अपनी पिक की तरफ से आगे बढ़ रहा है राज्य में हर दिन कोरोनावायरस की संख्या में इजाफा हो रहा है और सबसे ज्यादा संक्रमित राजधानी पटना में ही पाए जा रहे हैं. पटना में पिछले 4 दिनों के अंदर जिन इलाकों में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं. उनके आंकड़े फर्स्ट विहार आपको बताने जा रहा है. राजधानी के शास्त्रीनगर इलाके में सबसे ज्यादा 74 मरीजों की पहचान की गई है. इसके अलावा रूपसपुर इलाके में 54 संक्रमित पाए गए हैं. जबकि कंकड़बाग इलाके में पिछले 4 दिनों के अंदर 45 मरीजों की पुष्टि हुई है. इसी तरह श्रीकृष्णापुरी में 30 पाटलिपुत्र में 37, फुलवारी शरीफ में 35. कदम कुआं में 33, बुद्धा कॉलोनी में 30 राजीव नगर में 30 और अगमकुआं में 27 मरीजों की पहचान की जा चुकी है.


ऐसा नहीं है कि केवल इन इलाकों में ही नए संक्रमित पाए जा रहे हैं. इन आंकड़ों की एक दूसरी तस्वीर भी है पटना के कई ऐसे इलाके जहां से मरीज नहीं मिले हैं. वहां के रहने वाले लोग पूर्ण की जांच में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. यही वजह है कि इन इलाकों में आंकड़े पारदर्शी तरीके से सामने नहीं आ पा रहे. लोगों ने कोरोना की तीसरी लहर को बिल्कुल हल्का मान लिया है. इसी वजह से अब टेस्ट कराने से कतरा रहे हैं. हालांकि इस लहर को हल्का मानने के बावजूद मौत के आंकड़े एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. बुधवार को कुल 6 मरीजों की मौत हुई. जिनमें एम्स के अंदर तीन आईजीआईएमएस में एक पारस में दो कोरोना मरीजों की मौत शामिल है. पटना में पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 20.65 जा पहुंचा है.


बुधवार को पटना एम्स में 21 नए मरीज भर्ती हुए हैं इनमें से 13 की उम्र 40 साल से कम है. मंगलवार को भी ऐसे 7 मरीज भर्ती हुए थे जिनकी उम्र 40 साल से कम रही है. कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में जिन मरीजों को एडमिट होना पड़ा है. उनकी उम्र 16 से 40 साल के बीच ज्यादा पाई जा रही.