ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / पटना DM कुमार रवि और IPS धुरत सयाली होंगे सम्मानित, 3 अन्य डीएम...

पटना DM कुमार रवि और IPS धुरत सयाली होंगे सम्मानित, 3 अन्य डीएम को भी किया जायेगा पुरस्कृत

23-Jan-2020 09:51 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य के लिए अररिया एसपी धुरत सायली सावलाराम को सम्मानित करने का एलान किया गया है. आईपीएस धुरत सायली सावलाराम को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्‍मानित करेंगे. इसके साथ ही पटना डीएम कुमार रवि समेत 4 अन्य जिलाधिकारियों को भी पुरस्कृत करने का एलान किया गया है. 


राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
बिहार के सीईओ एचआर श्रीनिवास की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को इन अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. श्रीनिवास ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में सावलाराम को 2019 के लोकसभा चुनाव में रचनात्मक और सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करेंगे.


सारण और नवादा के DM भी होंगे सम्मानित
बिहार में भी विशेष तौर पर मुख्य सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन सभागर में मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. चआर श्रीनिवास ने बताया कि इस मौके चार जिलाधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. जिसमें पटना डीएम कुमार रवि, सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन और नवादा के जिलाधिकारी कौशल कुमार को सम्मानित किया जाएगा. 


IAS अनिमेष कुमार पराशर भी होंगे पुरस्कृत
मुख्य सचिव दीपक कुमार बेहतर काम के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कृत करेंगे. बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड से गोपालगंज के तत्कालीन डीएम अनिमेष कुमार पराशर और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर नरेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि आईएएस अनिमेष कुमार पराशर फिलहाल राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक हैं.