ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / पटना: डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर शातिरों ने उड़ा लिए 11 लाख रूपये,...

पटना: डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर शातिरों ने उड़ा लिए 11 लाख रूपये, FIR दर्ज

27-Jul-2022 08:07 AM

PATNA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। आए दिन राज्य में कई लोग अपराधियों के चंगुल में फंस रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना का है, जहां कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर साइबर शातिरों ने गोविंद मित्रा रोड के दवा व्यवसायी अजय कुमार से 11 लाख 36 हजार रुपये उड़ा लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर दवा व्यवसायी ने पीरबहोर थाने में मामला दर्ज कराया। 



मामले को लेकर थानाध्यक्ष सबीह उलहक ने बताया कि साइबर सेल में मामले को भेज दिया गया है। पिछले महीने दवा व्यवसायी अजय कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर आइटीसी कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का विज्ञापन देखा था। उसमें दिए गए नंबर पर राहुल नाम के शख्स ने कंपनी का पंजीयन कराने के नाम पर 25 हजार रुपये एक्सिस बैंक के अकाउंट में मंगाए। कुछ दिन बाद माल भेजने के लिए 11 लाख 11 हजार रुपये जमा करा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 



वहीं दूसरा मामला पटना पीरबहोर थाने का है, जहां अनार भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी की गई है। मखनियां कुआं के रहने वाले मो. ताहिद ने गुजरात के बनसकाठा के रहने वाले अशोक भाई श्यामलाजी चौधरी पर ढाई लाख रुपये की ठगी करने की एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सबीह उलहक ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दिए गए आवेदन में ताहिद ने बताया कि उसने अनार की 276 पेटियां मंगाने के लिए अशोक को ढाई लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया था। अशोक ने कई दिनों के बाद उसे ट्रक ड्राइवर का नंबर दिया। जब ताहिद ने उस नंबर पर काल की तो वह बंद बता रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।