ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना और दिल्ली एम्स में आज भी हड़ताल, केंद्र सरकार के नये कानून...

पटना और दिल्ली एम्स में आज भी हड़ताल, केंद्र सरकार के नये कानून के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन

02-Aug-2019 10:38 AM

By 13

PATNA: केंद्र सरकार के नये मेडिकल बिल के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन आज भी जारी रहेगा. पटना और दिल्ली एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को जारी रखने का एलान किया है. रेजीडेंट डॉक्टरों के फेडरेशन ने नये मेडिकल कमीशन बिल को मंजूर नहीं करने का एलान किया है. केंद्र सरकार के नये बिल से नाराज हैं डॉक्टर दरअसल केंद्र सरकार ने देश में चिकित्सा सेवा और शिक्षा को लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन बिल को राज्यसभा से भी पास करा लिया है. लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है. लिहाजा नया कानून बनना तय हो गया है. सरकार ने इसके तहत कई नये प्रावधान किये हैं. डॉक्टरों को अब MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रैक्टिस करने या पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए NEXT परीक्षा पास करनी होगी. वहीं मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को समाप्त करने का भी फैसला लिया गया है. निजी मेडिकल कॉलेजों में 50 फीसदी सीटों पर फी अब सरकार तय करेगी. डॉक्टर इन तमाम प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद NEXT परीक्षा पास करने के सरकारी फैसले से गरीब छात्रों को नुकसान होगा. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार ने क्वैक और झोला छाप डॉक्टरों को भी इलाज करने का लाइसेंस देने की तैयारी कर ली है. ये लोगों के लिए घातक है. IMA केंद्र के नये बिल को स्वीकार नहीं करने का पहले ही एलान कर चुका है.