ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना सिटी में पेट्रोल पम्प पर सीएनजी गैस का रिसाव, कर्मचारियों में मची...

पटना सिटी में पेट्रोल पम्प पर सीएनजी गैस का रिसाव, कर्मचारियों में मची भगदड़, फायर ब्रिगेड की 3 यूनिट मौके पर पहुंची

19-Jan-2022 09:26 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मकांटा स्थित सरदार अजीत सिंह ढिल्लन पेट्रोल पंप पर उस वक्त ऑफर तफरी मंच गई, जब पेट्रोल पम्प पर सीएनजी गैस का रिसाव  होना शुरू हो गया. वहीं गैस रिसाव के कारण पम्प के आस पास अंधेरा सा छा गया, जिसे देख पम्प के कर्मचारी और आस पास के लोगो में भगदड़ मच गई. डर के मारे आस-पास के लोग भी अपने घरों को छोड़कर भागना शुरू कर दिए. 


गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की 3 यूनिट मौके पर पहुंची. जहाँ फायर ब्रिगेड के जवान और सीएनजी इंजीनियर के संयुक्त पहल पर सीएनजी गैस लीकेज को ठीक करने की गई और स्थिति को सामान्य किया गया. वहीं सीएनजी गैस लीक से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. स्थानीय लोगों ने घनी आबादी के बीच स्थित पेट्रोल पम्पो को हटाये जाने की मांग की.