अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
01-Jul-2022 11:17 AM
PATNA: रणवीर सेना के प्रमुख रहे ब्रम्हेश्वर मुखिया की हत्या के चश्मदीद पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है। ये हमला भोजपुर जिले के शाहपुर के रहने वाले ओम नारायण शर्मा पर पटना से सटे दानापुर में हुआ है। आपको बता दें, ओम नारायण शर्मा ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्याकांड में चश्मदीद गवाह हैं। पिछले दिनों भी ये काफी चर्चा में रहे थे, जब मुखिया हत्याकांड से जुड़े मामले में उनकी एक बड़े नेता से बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया था।
घटना दानापुर नगर के टेंपो स्टैंड के पास की है, जहां बुधवार की शाम ओम नारायण शर्मा पर बाइक सवार अपराधियों ने कट्टे का ट्रिगर दबाया। हालांकि ये मिस फायर हो गई और अपराधियों के मंशे पर पानी फिर गया। इस घटनाक्रम में चश्मदीद के अंगरक्षक ने भी दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घटना को लेकर मुखिया हत्याकांड के चश्मदीद गवाह ओम नारायण शर्मा ने दानापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
लिखित आवेदन में ओम नारायण शर्मा ने बताया कि वह बुधवार की शाम अपनी गाड़ी से दानापुर से होकर जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो स्टैंड के पास दो बाइक पर चार लोग आए और कट्टे से फायरिंग की। जब वह अपने मकसद में नाकाम हुए तो मौके से भाग निकले। इस दौरान मेरे अंगरक्षक ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने जानकारी दी है कि घटना की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि एक जून 2012 को ब्रम्हेश्वर मुखिया की हत्या कर दी गई थी।