ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / पटना : BPSC ऑफिस के बाहर भारी हंगामा, अभ्यर्थियों ने परीक्षा में लगाया...

पटना : BPSC ऑफिस के बाहर भारी हंगामा, अभ्यर्थियों ने परीक्षा में लगाया धांधली का आरोप

22-Nov-2022 03:05 PM

PATNA : 67 वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर हंगामा अभी थमा नहीं है। आज यानी मंगलवार को अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया है। उन्होंने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को भी उनके पद से हटाने की मांग की है। 




67 वीं बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर अभ्यर्थियों ने खूब बवाल किया। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने ये भी मांग किया है कि बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को बर्खास्त किया जाए। पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए रिजल्ट में भी धांधली का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाया है कि ओएमआर शीट से भी छेड़छाड़ की गई है। आपको बता दें, अमरेंद्र कुमार 3 साल से अपने पोस्ट पर बने हुए हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि अमरेंद्र कुमार के खिलाफ एक्शन लिया जाए। 




अभ्यर्थियों ने साफ़ तौर पर कहा है कि ये प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। वहीं, जब अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ने लगा तो भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। दंगा नियंत्रण वाहन को भी बीपीएससी ऑफिस के बाहर बुलाया गया।