ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना : बिहार बंद के दौरान डाक बंगला चौराहे पर पुलिसकर्मी बेहोश, धक्का-मुक्की...

पटना : बिहार बंद के दौरान डाक बंगला चौराहे पर पुलिसकर्मी बेहोश, धक्का-मुक्की में गिरे SDM

28-Jan-2022 11:21 AM

PATNA : आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर कई छात्र संगठनों की ओर से आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है. बंद का असर सुबह से ही राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में दिखने लगा है. राजधानी पटना में छात्रों के साथ साथ राजनीतिक दल भी सड़कों पर उतर गये हैं. छात्रों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. भीड़ को काबू करने में पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं. 


इसी बीच पटना के डाकबंगला चौराहे पर एकाएक एक पुलिसकर्मी बेहोश होकर गिर गया. उसके नाक से ब्लीडिंग हो रही है. पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है. आनन-फानन में प्रदर्शनकारियों ने ही पुलिस वाले की मदद की. प्रदर्शनकारियों ने बेहोश पुलिसकर्मी को उठाकर के पुलिस की जिप्सी में डाला है और उसे पीएमसीएच भेजा गया है.


इस दौरान यह भी देखा गया कि जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई है. जन अधिकार पार्टी के 1 कार्यकर्ताओं को पुलिस के पकड़ने के दौरान जमकर विरोध हुआ. पुलिस जब कार्यकर्ता को पकड़कर ले जा रहे थे तो पुलिस से धक्का मुक्की हो गई. इस दौरान एसडीएम पटना बीच में सड़क पर गिर गये.


बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी के अभ्यर्थी परीक्षाफल और परीक्षा के पैटर्न से नाराज हैं. नाराज छात्रों की ओर से आंदोलन के दौरान रेल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई में छात्रों के लॉजों में घुसकर छापेमार कर मारपीट और गिरफ्तारी की कार्रवाई से छात्रों का आक्रोश और भड़क गया. इसके बाद इस मसले पर कई छात्र संगठनों का ओर से आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है, जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है.