ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना : अय्याश गैंग पर जब पुलिस ने कसा शिकंजा, खुल गया चोरी...

पटना : अय्याश गैंग पर जब पुलिस ने कसा शिकंजा, खुल गया चोरी का राज

17-Jan-2022 07:21 AM

PATNA : पटना में नए पुलिस कप्तान के आने के बाद लगातार अपराधियों पर अलग-अलग जगहों पर नकेल कसने की कार्रवाई जारी है। पटना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है। जिसके सदस्य अय्याशी और नशे की लत को पूरा करने के लिए घरों और दुकानों में चोरी करते थे। इन गिरोह में एक ज्वेलर भी शामिल था। जो चोरी की ज्वेलरी को खपाने का काम करता था। इस गिरोह पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने शिकंजा कसा। 


यह गिरोह पहले बंद घरों कि रेकी करता था और फिर बाद में उसे निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य चोरी की घटना को अंजाम देते हुए ज्वेलरी के साथ-साथ लैपटॉप, मोबाइल और अन्य महंगे सामान भी उड़ा लेते थे। बाद में इसे अलग-अलग कलेक्शन के लिए बेच दिया जाता था। गिरोह में शामिल ज्वेलर अमित प्रकाश ज्वेलरी खपाने का काम करता था। पटना पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना सुमित कुमार है और वह पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ करने पर लोगों ने पुलिस को बताया कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए यह चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इसमें अय्याशी और नशे की लत सबसे प्रमुख वजह सामने आई है। 


इस गिरोह में सुनार समेत कुल 10 शातिर शामिल थे। पकड़े गए आरोपितों में सुनार अमित के अलावा गिरोह का सरगना राजीवनगर रोड नंबर 19 का रहने वाला सुमित कुमार उर्फ कारू, महेशनगर रोड नंबर 3 बी का कुंदन पटेल, दुर्गा चौक का राजवीर उर्फ राजीव, मनीगाछी दरभंगा का रहने वाला कन्हैया कुमार उर्फ पीयूष, पटेलनगर का सूरज कुमार, महेशनगर का गुड्डू कुमार, महेश नगर रोड नंबर 4 का पंकज कुमार, लोदीपुर का मनीष कुमार तथा नार्थ पटेलनगर का रिशु कुमार शामिल हैं। इन आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने दो मोबाइल, एक लैपटॉप, 10 हजार रुपये नकद, हेड फोन, साउंड बाक्स स्पीकर, सात पीस नोजपिन, एक जोड़ी पायल, तीन पीस कानबाली, दो चांदी की बिछिया बरामद की है।