ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पटना एयरपोर्ट पर बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था, हर वाहन की हो रही जांच

पटना एयरपोर्ट पर बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था, हर वाहन की हो रही जांच

07-Jul-2021 11:47 AM

By ASMIT

PATNA: जम्मू एयरबेस पर दो ड्रोन के जरिए ब्लास्ट किए जाने की घटना के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। बम स्कॉयर्ड और डॉग स्कॉयर्ड की टीम पटना एयरपोर्ट पर हर आने-जाने वाली वाहन की जांच कर रही है। सीआईएसएफ के जवानों द्वारा इन गाड़ियों को रोका जा रहा है और उसकी गहनता से जांच की जा रही है।


हाल के दिनों में पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। एयरपोर्ट पर आने वाली वाहनों को सीआईएसएफ के जवानों द्वारा रोका जा रहा है। जिसके बाद हर वाहन की जांच बम स्कॉयर्ड और डॉग स्कॉयर्ड की टीम कर रही है। 


जम्मू एयरबेस पर टेक्निकल सेल में हुए धमाके के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। हाल के दिनों में एयरपोर्ट कैंपस के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी लेकिन अब एयरपोर्ट कैंपस से पहले ही वाहन की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट कैंपस में प्रवेश करने वाली हर एक वाहन की जांच की गहनता पूर्वक की जा रही है।