Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
19-Oct-2023 08:29 PM
By First Bihar
PATNA: पटना AIIMS के दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। पटना एम्स को 330 करोड़ रुपये की 27 एकड़ जमीन दी जाएगी। इसके अलावे मरीजों के परिजनों के लिए 248 बेड का धर्मशाला बनाने की भी उन्होंने घोषणा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना एम्स तक आने के लिए एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया गया है। यदि और कुछ सहूलियत की जरूरत पटना एम्स को होगी तो इसके लिए बिहार सरकार तैयार है। पटना एम्स के विस्तार के लिए 25 एकड़ जमीन की मांग की जा रही थी राज्य सरकार ने एम्स की इस मांग को पूरा किया है। 25 एकड़ की जगह 27 एकड़ जमीन पटना एम्स को दिया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना एम्स के निर्माण में हमारी बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में पटना एम्स के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। 2005 में जब हम बिहार के सीएम बने तब देखा कि इसके निर्माण में देरी हो रही है जिसके बाद तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इसे लेकर बातचीत की।
102 एकड़ जमीन एम्स के निर्माण के लिए दिया गया जिसके बाद एम्स का निर्माण कार्य शुरू हुआ और आज यह बनकर तैयार हो गया है लेकिन अभी भी इसके विस्तार के लिए 25 एकड़ जमीन की मांग की जा रही थी। इस मांग को भी हमने पूरा करने का काम किया है। बिहार सरकार ने 25 एकड़ की जगह 27 एकड़ जमीन एम्स को देने का फैसला लिया है। अब जल्द ही इस पर काम किया जाएगा और एम्स का विस्तार किया जाएगा। एम्स में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए 248 बेट का धर्मशाला भी बनाया जाएगा। जिससे यहां आने वाले परिजन इसका उपयोग कर सकेंगे।