ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

पटना: दस जोड़ी विमानों का परिचालन रद्द, अब 30 जोड़ी फ्लाइट ही चलेंगी

पटना: दस जोड़ी विमानों का परिचालन रद्द, अब 30 जोड़ी फ्लाइट ही चलेंगी

31-May-2021 09:07 AM

PATNA:  कोरोना महामारी के कारण फ्लाइट में यात्रियों की कमी देखी जा रही है। टिकट की बुकिंग कम होने से विमानन कंपनियां अपने विमानों को रद्द कर कम से कम संख्या में फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। यात्रियों की कमी को देखते हुए रविवार को भी दस जोड़ी विमानों के परिचालन को रद्द किया गया। ऐसे में दो-दो विमान के यात्रियों को एक विमान में एडजस्ट कर फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।   


यात्रियों की कमी को देखते हुए अब विमानन मंत्रालय ने जयप्रकाश नारायण पटना एयरपोर्ट से विमानों की संचालन क्षमता 50 फीसद तय कर दी है। इस क्षमता के आधार पर 30 जोड़ी ही विमानों का परिचालन संभव हो सकेगा। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि एक जून से पटना एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, हैदाराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों के लिए 30 जोड़ी ही विमान उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट ऑथरिटी की ओर से शीघ्र ही अस्थाई रूप से नया शिड्यूल जारी कर विमानों का परिचालन किया जाएगा।


पिछले एक माह से काफी कम संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। पिछले दिनों तूफान के कारण 15 जोड़ी ही विमानों को पटना एयरपोर्ट से आपरेट किया गया था। ऐसे में क्षमता को 80 फीसद से कम कर 50 फीसद करने से विमानों की संख्या कम हो जाएगी। बाद में यात्रियों की मांग पर क्षमता में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। अभी भी 22 से 25 जोड़ी ही विमानों का परिचालन हो रहा है। पटना एयरपोर्ट की क्षमता 60 जोड़ी विमानों के संचालन की है जहां फिलहाल 48 जोड़ी विमानों का परिचालन किया जा रहा है।