ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बदलाव की खबर : पाटलीपुत्र ग्राउंड में कचरा डंपिंग बंद

बदलाव की खबर : पाटलीपुत्र ग्राउंड में कचरा डंपिंग बंद

23-Oct-2019 08:08 AM

PATNA : खबर अच्छे बदलाव की.. राजधानी के पटना पाटलिपुत्र ग्राउंड में निगम की तरफ से किया जा रहा कचरा डंपिंग बंद कर दिया गया है। एक हिंदी दैनिक और फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर हुआ है। खबर चलाए जाने के बाद निगम के वरीय अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए पाटलिपुत्र ग्राउंड में कचरा डंप किए जाने पर रोक लगा दी है। 


आपको बता दें कि राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक पाटलिपुत्र कॉलोनी के बीचो-बीच स्थित ग्राउंड पर लगातार निगम की सफाई गाड़ी से कचरा लाकर गिराया जा रहा था। आसपास अस्पताल और स्कूल होने के बावजूद निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे थे लेकिन खबर चलाए जाने के बाद वरीय अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया और अब पाटलिपुत्र ग्राउंड पर कचरा डंप किए जाने की बजाय सीधे बैरिया भेजा जाएगा। 


पाटलिपुत्र अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया है कि पाटलिपुत्र ग्राउंड पर कचरे की अस्थाई डंपिंग की जा रही थी। हालांकि इसे तुरंत उठाया जा रहा था लेकिन पाटलिपुत्र कॉलोनी के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए तत्काल इस पर रोक लगा दी गई है