BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
21-May-2021 11:03 AM
DESK : पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने सुसाइड कर लिया लेकिन मामले ने तुल तब पकड़ा जब सुसाइड से ठीक पहले का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में उसने रोते हुए अपने पति और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. वीडियो ने उसने कहा कि पति और सास से तंग आकर किसी बड़े कदम उठाने जा रही है. ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इसके अलावा उसने एक मैसेज भी छोड़ा. उसने बोला कि मेरे बेटे का ख्याल रखिएगा और उसे उसका हक दिलवाइएगा. तभी मुझे मुक्ति मिलेगी.
घटना झारखण्ड के धनबाद जिले के भूदा महावीर नगर की है. मृतका की पहचान 21 वर्षीय कोमल के रूप में की गई है. बुधवार को कोमल का शव कमरे में पंखे में झूलता मिला था. घटना के बाद पति आलाेक कुमार और उनकी मां घर से फरार हाे गए. वहीं सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन कतरास से भूदा पहुंचे. शव काे फंदे पर झूलता देख वे आक्राेशित हाे गए और घर में ताेड़फाेड़ की. घर में लगा एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित किचन और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
सूचना पर धनबाद पुलिस भूदा पहुंची और मायके वालाें काे समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया. परिजनाें ने पति के अलावा सास, बहन और बहनाेई पर दहेज के लिए हत्या करने का आराेप लगाया है. स्थानीय लाेगाें का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हाेता रहता था. इस कारण दाेनाें काफी तनाव में रहते थे. काेमल ने आत्महत्या की या उसे मारा गया, यह स्पष्ट नहीं है. पति और सास के माैके से भाग जाने से मामला और भी संदिग्ध हाे गया.
वहीं, मृतका के पिता उमेश प्रसाद का कहना है कि दाे साल पहले ही काेमल की शादी आलाेक के साथ हुई है. आलाेक पाथरडीह ग्रुप डी पद पर कार्यरत रेलवे कर्मी है. शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे. इसी बीच एक बेटा भी हुआ. बावजूद इसके इनलोग ने चार पहिया वाहन की मांग नहीं छाेड़ी. बेटी द्वारा असमर्थता जताने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. पिता का आराेप है कि दहेज के लिए सुनियाेजित तरीके बेटी की हत्या कर दी.