शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
03-Apr-2021 03:13 PM
DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे. दरअसल एक पति को पत्नी कि बेवफाई नागवार गुजरी तो उसने 50 हजार रुपये सुपारी देकर पत्नी के आशिक की पिटाई करा दी. जिन लोगों ने पैसे लेकर महिला के प्रेमी को बुरी तरह पीटा. पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
घटना राजस्थान के बाड़मेर जिले का है, जहां पुलिस ने एक शख्स से मारपीट के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को इस घटना के पीछे जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गए. पुलिस को इनलोगों ने बताया कि जिस शख्स को इनलोगों ने बुरी तरह पीटा, वह शख्स किसी शादीशुदा महिला से प्यार करता है. उसी महिला के पति ने इस शख्स को मारने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जिस शख्स को पीटा गया था, वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उसका नाम बाबू जाटव है. पिटाई के बाद उसने कोतवाली थाना में एफआईआर किया था. उसने पुलिस को बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर बुरी तरह उसकी पिटाई की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि महिला के पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के पास से गाड़ी भी बरामद की गई है. कोतवाली थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि जांच में सामने आया कि हरी बाबू जाटव के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे. जिसको लेकर महिला के पति ने नागौर के रहने वाले 5 लोगों को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हरी बाबू जाटव को मरवाया था. पुलिस ने मामले में एससी एसटी की धारा जोड़कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.