शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
16-Mar-2021 03:54 PM
DESK : पत्नी को काली, भद्दी और मोटी कहकर पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महिला पुलिस थाने गई और अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है.
पूरा मामला गुजरात के अहमदाबाद की है, जहां शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, लेकिन अब उसे मोटी, काली और बदसूरत कहकर घर से निकाल दिया है.
महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले मुंबई के ग्रांट रोड में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी. महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल के लोग काली और बदसूरत कहकर ताने मारते थे. इसके लिए दहेज की भी मांग की जाती थी.
जब मायके वालों ने कहा कि वे अब दहेज़ देने में असमर्थ हैं तो मेरे पति व ससुराल वाले मुझे बात-बात में पीटने लगे. हर बात में ताना देकर कहते थे कि मेरी प्रेमिका बहुत सुन्दर, दुबली और गोरी थी, लेकिन मैंने तुमसे शादी कर ली. अब मुझे पछतावा होता है कि मैंने क्यों तुमसे शादी की. हर दिन उसकी पिटाई की जाती थी और सुसरालवाले उसे उकसाते थे.
इतना ही नहीं उसके पति और ससुराल वाले उसे अपशगुन बताते थे और कहते थे कि जिसका भाई नहीं है वह बेटे को जन्म कहाँ से दे पाएगी? अब तो पति ने काली कहकर घर से निकाल दिया है. इसके बाद पीड़िता पुलिस थाने पहुंची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.