ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / पति की हत्या मामले में बुलेट रानी को उम्रकैद, प्रेमी के साथ...

पति की हत्या मामले में बुलेट रानी को उम्रकैद, प्रेमी के साथ मिलकर घटना को दिया था अंजाम

29-Jan-2022 09:31 PM

DESK: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने महिला, उसके प्रेमी और प्रेमी के साथी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर पांच-पांच हजार रुपया जुर्माना भी लगाया गया है।  


मामला झारखंड के जमशेपुर का है। जहां जमीन कारोबारी तपन दास की हत्या पिछले साल कर दी गयी थी। उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद शव को फ्रिजर में रखा गया था। जिसके बाद शव को ठिकाना लगाने के उद्धेश्य से एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी स्थित झाड़ियों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने जब शव को बरामद किया तब पत्नी ने एमजीएम थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


लेकिन पुलिसिया जांच में यह बात सामने आ गयी कि पत्नी श्वेता दास उर्फ बुलेट रानी ने ही अपने प्रेमी सुमित सिंह की मदद से अपने पति की हत्या की है। मृतक जमीन कारोबारी घोड़ाबांधा स्थित शमशेर रेसीडेंसी में रहते थे वहां लगे सीसीटीवी को जब पुलिस ने खंगाला तब इस पूरे मामले से पर्दा उठा। साथ ही मोबाइल के जरीये भी पुलिस हत्यारों तक पहुंची। आरोपियों ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। 


इसी मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। फिलहाल श्वेता दास उर्फ बुलेट रानी हजारीबाग जेल में बंद है वही प्रेमी सुमित सिंह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद है। जबकि सुमित सिंह का साथी सोनू लाल को बोकारो जेल भेजा गया है।