कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
21-Feb-2024 10:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल ही विधानसभा के अंदर से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के टाइम में बदलाव करने का निर्णय लिया था। उन्होंने विधानसभा में हंगामे के बाद यह घोषणा की। बता दें कि सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने के पाठक के आदेश से शिक्षकों में रोष था। इसे लेकर ही विधायकों ने अपनी बात सदन में रखी। उसके बाद देर शाम इसको लेकर लेटर भी जारी भी कर दिया गया है।
वहीं, अब सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें के के पाठक को यह कहते हुए दिखाया गया है कि भले ही राज्य के सरकारी स्कूल में पठन-पाठन का कार्य सुबह 10:00 बजे से होगा लेकिन सभी शिक्षकों को विद्यालय 9:00 बजे ही आना होगा। हालांकि पहले घंटी 10:00 बजे ही लगेगी लेकिन बाकी के कार्य के लिए उन्हें सुबह 9:00 बजे स्कूल आना होगा और देर शाम मिशन दक्ष के लिए भी उन्हें रुकना होगा। ऐसे में अब पाठक के इस आदेश को लेकर विपक्ष के नेता ने फिर से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
ऐसे में अब इस पुरे मामले को लेकर बिहार की विपक्षी दल राजद के विधायक ने कहा कि जो अधिकारी मंत्रिमंडल की भी बात नहीं मानता है वैसे अधिकारी को कान पड़कर बाहर कर देना चाहिए। सदन में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आदेश दिया था नहीं माना आज ही दिखवाता हूं। उन्होंने घोषणा किया कि आज से ही नया टाइम टेबल लागू करवा दूंगा। लेकिन हकीकत है कि उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसलिए ऐसे में के के पाठक जैसे पदाधिकारी को कान पड़कर बाहर कर देना चाहिए।
राजद विधायक ने कहा कि जब अधिकारी सरकार का बात नहीं मानते हैं मंत्रिमंडल की बात को नहीं सुनते हैं तो ऐसे पदाधिकारी पर निश्चित रूप से एक्शन होना चाहिए। यह हमारे शिक्षकों का हित की अनदेखी है और मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। उधर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि- जिस तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश हुआ लेकिन उसके बावजूद किस तरीके के चिट्ठी निकली है मुख्यमंत्री सिर्फ मुखौटा है।