चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
26-Oct-2021 06:48 PM
PATNA: बिहार में दो सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर जीत हासिल करने के लिए हर पार्टी के बड़े नेता इन दिनों चुनाव मैदान में उतर गये हैं। एक ओर जहां राजद और कांग्रेस के नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं तो वही एनडीए के कई दिग्गज नेता भी चुनावी सभा को लगातार संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी तारापुर और कुशेश्वरस्थान गये जहां चुनावी जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान पशुपति पारस ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ भतीजे चिराग पासवान पर भी हमला बोला।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीतेंगे। रालोजपा के सभी कार्यकर्ता व नेता दो सीटों के लिए उप चुनाव में बढ़-चढ़ कर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। कुशेश्वर स्थान और तारापुर में जनसैलाब को देखते हुए यह दावे के साथ कह सकता हूं कि दोनों जगहों से एनडीए उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीतेंगे।
पशुपति पारस ने कहा कि एनडीए गठबंधन पांडवों का गठबंधन है जिसमें बीजेपी,जेडीयू,रालोजपा,वीआईपी और हम पार्टी है। इन सभी पार्टियों के नेता एकजुटता के साथ लगतार इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कैम्पिनिंग कर रहे हैं। जनता से मिल रहे फीडबैक से एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है। उपचुनाव में एनडीए का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। इस दौरान पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। पशुपति पारस ने कहा कि चुनाव के नतीजे दो नवम्बर को आ जायेगा तब चिराग को पता चलेगा कि उनके उम्मीदवार को किस हैसियत से कितनी वोट मिली है।
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राजद पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राजद को खंड विखंड हो चुका है। कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा वाली हालात राजद की हो गई है। उन्होंने कहा पहले तो राजद कांग्रेस से अलग होकर दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा जिसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों कुशेश्वर स्थान और तारापुर में अपना उम्मीदवार उतार दिया।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप खुलकर कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में जुटे हैं। तेजस्वी अपने पिता लालू यादव के आने से उत्साहित है लेकिन उसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। लालू यादव के कारण राजद को और नुकसान होगा बल्कि जिस तरह उन्होंने कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास जो कि दलित समाज से है उन्हें भकचोन्दर कह राज्य के दलितों का अपमान किया है जिससे पूरे दलित समाज मे नाराजगी है जो इस चुनाव में देखने को मिलेगा।