बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
16-Jun-2021 12:48 PM
By ASMIT
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच पशुपति पारस आज शाम पटना आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार पशुपति पारस आज शाम 3 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट से पटना आ रहे हैं। कल गुरुवार को वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे। संसदीय दल का नेता चुनने के बाद पशुपति पारस आज पहली बार पटना आ रहे है जिसे लेकर लोजपा कार्यालय में तैयारियां हो रही है। उनके स्वागत के लिए बैंड वाले को भी पार्टी कार्यालय में बुला लिया गया है। उनके पटना आने की खुशीं कार्यकर्ताओं में भी देखी जा रही है। बैंड बाजे की धून पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता झुमते नजर आ रहे है।

वही लोक जनशक्ति पार्टी में हुई उठापटक के बाद मंगलवार को चिराग समर्थकों ने पशुपति पारस, प्रिंस राज समेत अन्य सांसदों के पोस्टर पर कालिख पोती थी। जिसे आज पशुपति पारस के कार्यकर्ताओं द्वारा साफ किया गया। साथ ही जिस तरह से लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ उसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान भी यहां मुस्तैद दिखे।

आज पशुपति पारस 3:55 बजे पटना पहुंच रहे है वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। चाचा पशुपति पारस समेत पांच सांसदों के बगावत के बाद चिराग पासवान आज पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ेंगे। चिराग पासवान अब तक इस पूरे घटनाक्रम के बाद मीडिया के सामने नहीं आए हैं। लेकिन चिराग आज प्रेस वार्ता करेंगे और अपनी बातें मीडिया के समक्ष रखेंगे।