ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पर्यावरण विभाग के रेंज ऑफिसर के पटना और नवादा ठिकानों पर निगरानी की...

पर्यावरण विभाग के रेंज ऑफिसर के पटना और नवादा ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

28-Jan-2022 11:02 AM

PATNA : भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए एक बार फिर से विशेष निगरानी की इकाई ने छापेमारी की है। खबर के अनुसार शुक्रवार की सुबह वन विभाग के अधिकारी के यहां रेड की गई है। अधिकारी के पटना और नवादा आवास पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की है।


बताया जाता है कि वन विभाग के रेंज अधिकारी अखिलेश प्रसाद के मंगर बिगहा मोहल्ला स्थित किराए के मकान में टीम तलाशी ली रही है। अखिलेश प्रसाद पिछले सात साल से नवादा में पोस्टेड हैं और वे नालंदा के रहने वाले हैं।


मिल रही जानकारी के अनुसार पटना में भी रेंज अधिकारी के आवास पर तलाशी चल रही है। विशेष सतर्कता न्यायाधीश, पटना के तलाशी वारंट के आदेश में यह कार्रवाई चल रही है। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान कैश और ज्वेलरी बरामद की गई है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश, कई सोने की ईंट, भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण और कई निवेश के कागजात मिले हैं. 


बताते चलें कि अखिलेश्वर प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसन खान की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को अखिलेश्वर प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले का मामला विजिलेंस थाने में दर्ज किया गया है। मामले में स्पेशल विजिलेंस कोर्ट से अनुमति प्राप्त करने के बाद आज उनके पटना और नवादा आवास पर छापेमारी चल रही है।