Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
19-Dec-2020 03:13 PM
PATNA : नई पर्यटन नीति में टूरिस्ट सर्किट को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग तैयारी में जुटा है. पर्यटन विभाग टूरिस्ट को बढ़ावा देने के लिए फोरलेन सड़कों के किनारे लग्जरी ढाबा बनाने की तैयारी में है. ऐसे ढाबा में रहने के लिए कमरे भी होंगे और उसमें सारी सुख-सुविधाएं भी होंगी. सबसे बड़ी बात यह है कि जमीन मालिक खुद ढाबे का निर्माण कर सकते हैं और सरकार इसके लिए 60 फिसदी सब्सिडी देगी.
पर्यटन विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने सरकार की नई पर्यटन नीति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रुप रेखा तैयार की गई. नई नीति के तरह बिहार के जमीन मालिकों को सरकार 60 फिसदी और बिहार के बाहर के जमीन मालिकों के लिए 40 फिसदी तक की सब्सिडी दी जाएगी. नई नीति के अंतर्गत पुराने ढाबा मालिकों को भी इससे फायदा होगा. पर्यटन विभाग के मापदंडों पर अगर पुराने ढाबे फिट बैठते हैं तो उसे विभाग नये रूप में लाने के लिए 25 लाख तक की मदद मिल सकती है.नई नीति में फोरलेन पर हर 30 किमी की दूरी पर ऐसे ढाबे बनाने का लक्ष्य है.
सरकार से सब्सिडी लेने के लिए पहला शर्त यह होगा कि आप जमीन मालिक हैं. दूसरी यह कि फोरलेन के किनारे कम से कम एक एकड़ जमीन हो. बिहार में टूरिस्ट सर्किट के तहत बौद्ध सर्किट, महात्मा गांधी सर्किट, कांवरिया पर्यटकों का शिवशक्ति सर्किट, रामायण सर्किट जैन सर्किट, भितिहरवा आश्रम, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व, शेरशाह का मकबरा, राजगीर के घोड़ा-कटोरा आता है. इन सब को जोड़ने वाली सड़को पर लग्जरी ढाबा बनाया जा सकता है.