ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहें कर्नाटक के स्टूडेंट्स, बिहार की सबसे ऊंची...

पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहें कर्नाटक के स्टूडेंट्स, बिहार की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

14-Dec-2019 06:07 PM

BAGHA : देश में हो रहे जलवायु परिवर्तन को लेकर आम  लोगों को जागरूक करने के लिए कर्नाटक से छात्र पश्चिम चंपारण पहुंचे. कर्नाटक से आये हुए छात्रों ने स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स और ग्रामीणों को पर्यावरण और जल सरंक्षण को लेकर जानकारियां दी. बता दें कि तिरंगा दामोदर नामक विद्यार्थियों की ये संस्था लोगों को जागरूक करने की मुहीम शुरू की है. छात्रों का यह समूह पहाड़ की ऊंची चोटी पर तिरंगा भी फहरा रहे हैं.


तिरंगा दामोदर संस्था से जुड़े ऋषभ राज और उनके साथियों का कहना है कि जिस तरीके से आज पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है. उससे शीघ्र निपटना जरूरी है. इस जनजागरण यात्रा की शुरुआत 6 महीने पहले हुई थी. छात्र अब तक 10 राज्यों का दौरा कर चुके हैं. बिहार 11वां राज्य है. जहां छात्र लोगों को जागरूक कर रहे हैं. बता दें कि ये छात्र कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, गुजरात, राजस्थान और हरीयाणा होते हुए बिहार पहुंचे हैं. 


तिरंगा दामोदर संस्था में मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं. छात्रों ने बिहार की सबसे ऊंची चोटी पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्थित सोमेश्वर पहाड़ी रामनगर की ऊंची चोटी पर तिरंगा झंडा लहराकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया.