ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / परिवार में किसी का क्रिमिनल बैकग्राउंड हुआ तो रद्द होगा आर्म्स लाइसेंस, DGP...

परिवार में किसी का क्रिमिनल बैकग्राउंड हुआ तो रद्द होगा आर्म्स लाइसेंस, DGP बोले - नागालैंड और जम्मू कश्मीर का लाइसेंस अवैध

21-Aug-2019 07:07 PM

By 3

PATNA : सूबे में अपराधियों के सामने बेदम बिहार पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए एक और नया फार्मूला निकाला है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि ऐसे लोगों का आर्म्स लाइसेंस पुलिस रद्द कराएगी जिनके परिवार में किसी शख्स क्रिमिनल बैकग्राउंड का हो। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि बिहार में बड़ी तादाद में ऐसे परिवारों के पास आर्म्स लाइसेंस हैं जिनके सदस्यों का क्राइम रिकॉर्ड है। डीजीपी ने कहा है कि अगले 2 से 3 महीने में ऐसे परिवारों का आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावे बिहार पुलिस नागालैंड और जम्मू कश्मीर से जारी किए गए आर्म्स लाइसेंस पर हथियार रखने वालों के खिलाफ भी एक्शन लेगी। डीजीपी ने कहा है कि नागालैंड और जम्मू कश्मीर से जारी किए गए आर्म्स लाइसेंस पर जिन लोगों ने हथियार रखा है वो पूर्णतः अवैध हैं। पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाकर जल्द कार्रवाई करेगी।