Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
29-Apr-2024 10:53 AM
By First Bihar
PATNA : देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। इसको लेकर अबतक दो चरणों का मतदान हो चूका है। उसके बाद अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। ऐसे में मतदान से पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा होनी है। जिसमें एनडीए के कई नेता शामिल होंगे। इसी कड़ी में अब इस जनसभा में शामिल होने जा रहे उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव को लेकर जोरदार हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा कि लालू को परिवार से आगे कुछ दिखता ही नहीं है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा किउनकी पूरी की पूरी राजनीति थी परिवार पर सिमट कर रह गई है। शुरुआती दौर में लोग थोड़ा कंफ्यूज हो रहे थे लेकिन अब लोग भी समझ गए हैं कि उनको परिवार से बाहर कुछ दिखता ही नहीं है। और आज तक नहीं देखा तो फिर आगे कहां दिखेगा। इसलिए तो लोग अब उनपर भरोसा नहीं कर रहे हैं। जनता को एनडीए पर भरोसा है।
कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बिहार में चारों तरफ एनडीए की लहर है प्रधानमंत्री मोदी जी को लेकर लोगों में आकर्षण है। पीएम ने 10 वर्षों में काफी कम करके लोगों को बताया है।उन्होंने जनता की सेवा की है। इसलिए बिहार की सभी सीटों पर हमलोग चुनाव जीत रहे हैं और पीएम मोदी का जो नारा है अबकी बार 400 पर वह भी पूरा होगा।
उधर, इसके अलावा काराकट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में आए पवन सिंह को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह चुनाव में उतर रहे हैं अच्छी बात है उनको लेकर मुझे कुछ नहीं कहना है। देश की जनता पीएम मोदी पर भरोसा कर रही है। इस बार भी बिहार के लोग पीएम मोदी का हाथ मजबूत करेंगे और विकास के भागीदार बनेंगे।
आपको बताते चलें कि, उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ देर पहले ही अपने नामांकन को लेकर अपडेट साझा किया था। कुशवाहा ने कहा था कि दिनांक 10 मई 2024 को दिन के 10:30 बजे, सासाराम ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय काराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करूंगा। इस अवसर पर आप सभी अपने ईष्ट मित्रों के साथ रेलवे मैदान, सासाराम में अयोजित आम सभा में सादर आमंत्रित हैं।