खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
01-Aug-2024 02:08 PM
By First Bihar
DESK : पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन की शुरुआत भारत के लिए काफी सुखद रहा है। शूटर स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा पदक दिलाया। इससे पहले भी शूटिंग में ही भारत ने दोनों मेडल ब्रॉन्ज जीते थे। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने भारत को कांस्य पदक जिताया और अब स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक डेब्यू में पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। 451.4 के स्कोर के साथ उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और भारत को ये पदक जिताया।
कुसाले रेलवे टिकट कलेक्टर भी हैं। यह काफी शांत स्वभाव के खिलाड़ी माने जाते हैं। अब उन्होंने मेडल अपने नाम किया। उनके मेडल जीतने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। स्वप्निल कुसाले ने स्टैंडिंग में पहली सीरीज में 51.1 और दूसरी सीरीज में 50.4 यानी कुल मिलाकर 101.5 का स्कोर किया। यानी उनके पास कुल स्कोर 422.1 और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए।
मालूम हो कि भारत के लिए ओलंपिक में पहला मेडल 2004 में राज्यवर्धन राठौड़ ने दिलाया था। उन्होंने एथेंस ओलंपिक में मेडल जीता था। इसके बाद बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने सोने पर निशाना साधा। साल 2012 में बीजिंग ओलंपिक में भारत के दो शूटर मेडल लेकर आए। इसी साल विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद शूटर्स को ओलंपिक मेडल जीतने के लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ा।