कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
16-May-2020 09:56 PM
PATNA : आज वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे है. कोरोना महामारी और लॉक डाउन जैसी परिस्थितियों के बीच लगातार लोग तनाव में रह रहे हैं. तनाव के कारण ब्रेन हेमरेज और हर्ट अटैक जैसे मामलों में इजाफा हुआ है. वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के मौके पर पारस एचएमआरआई सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए हैं.
पारस हॉस्पिटल के हृदय विभाग के डायरेक्टर डॉ निशांत त्रिपाठी ने कहा है कि बीपी से बचाव ही आपको हाइपरटेंशन से बचा सकता है. इसके लिए खानपान में भी परहेज करने की जरूरत है. ज्यादा नमक का सेवन और मोटापे से बचना, तंबाकू, अल्कोहल से परहेज रखना आपको बीपी के खतरनाक परिणामों से बचा सकता है. वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के मौके पर डॉ निशांत त्रिपाठी ने लोगों से अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की अपील की है. डॉक्टर ने कहा है कि आप तभी तनाव मुक्त रह सकते हैं जब आप की लाइफ स्टाइल बेहतर हो.
जीवनशैली में बदलाव लाकर दबाव मुक्त रहकर आप इस पर काबू पा सकते हैं, परंतु किसी भी तरह की लापरवाही उसके लिए महंगी पड़ सकती है. जो ब्लड प्रेशर के मरीज है, हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, अगर लापरवाही की गई और इसे नजरअंदाज किया गया, तो इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं. हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रूप में मरीजों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. डॉक्टर से अपील की है कि लोग अपने लाइफस्टाइल से खुद को तनाव मुक्त रखें. हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी है जिसमें सर दर्द सांस लेने में तकलीफ के अलावा नाक से खून गिर सकता है. बिना कोई इलेक्शन दिखाएं ही यह शरीर के बड़े-बड़े अंगों को प्रभावित कर सकता है जिससे मरीज की जान भी जा सकती है.