मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
23-Apr-2021 09:48 PM
PATNA : कोरोना मेडिसिन रेमडेसिविर की ब्लैक मार्केटिंग अब निजी अस्पतालों के द्वारा हो रही हैं. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक और पप्पू यादव ने एक बड़ा आरोप लगाया है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में प्राइवेट हॉस्पिटल वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं.
शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आरोप कि मरीजों के नाम पर आवंटित इस दवा को ये लोग बाहर मार्केट में बेंच रहे हैं. इसे बाहर में 50000 में बेंच रहे हैं. हमारी मांग है कि इस दवा को सी सी टी वी कैमरें के सामने मरीजों को लगाया जाए. विभिन अस्पताल जाकर उनसे परिजनों से मिलने के बाद कह रहे थे. उन्होंने कहा कि आज में पी एम सी एच गया था, परिजन कह रहे थे कि कोई सीनियर डॉक्टर कोरोना मरीजों को देखने नहीं आता हैं.
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार ऑक्सीजन की कालाबजारी पर रोक लगाए. बिहार के अन्य जिलों की हालत बहुत ही खराब हैं. वहां न तो ऑक्सीजन है और ना ही रेमडेसिविर दवा. बिहार सरकार अगर अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं दे सकती तो इससरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं हैं. सरकार कोरोना वार्ड में सफाई की वयवस्था करें.