मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
08-Jun-2021 09:14 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव की रिहाई के लिए जन अधिकार युवा परिषद ने राज्यव्यापी जल सत्याग्रह किया. जल सत्याग्रह का नेतृत्व युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने किया. पटना में यह सत्याग्रह कलेक्ट्रेट, पटना (अंटा घाट से उत्तर 400 मीटर गंगा तट पर) पर आयोजित हुआ, जिसमें युवा परिषद के नेताओं ने गंगा नदी में उतर कर पप्पू यादव की रिहाई की आवाज बुलंद की.

इस मौके पर युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि आज का यह जल सत्याग्रह हमने हमेशा लोगों के दुःख-सुख साथ खड़े होने वाले जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव रिहाई के लिए बिहार की गूंगी बहरी सरकार के समक्ष किया है, जिन्हें बिहार सरकार ने आर एस एस व भाजपा के इशारे पर गिरफ्तार किया। पूरा देश जनता है कि पप्पू यादव को सेवा करने के एवज में और चोर भाजपा सांसद को बचाने के लिए बिहार सरकार ने जेल भेजा है, वो भी उस केस में जो केस है ही नहीं।

उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अगर पप्पू यादव की रिहाई जल्द नहीं हुई, तो जन अधिकार युवा परिषद आने वाले दिनों में इससे भी कठोर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने इस कोरोना महामारी में असंख्य लोगों के जीवन बचाने का काम किये हैं, उनकी जीवन की रक्षा की है।बाढ़ हो या चमकी बुखार हो या कोरोना महामारी हो, वे हमेशा देश में जब-जब आपदा आया है, देश की जनता की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उनकी जगह जेल नहीं, बिहार की जनता के पास है। इसलिए उन्हें जल्द से जल्द रिहा करें।
जल सत्याग्रह में पूर्व विधायक भाई दिनेश, पटना जिलाध्यक्ष सचितानन्द यादव, अमित जायसवाल, अमरनाथ कुमार, पुरुषोत्तम, रमेश कुमार, विकास वंसी, प्रभात कुमार, , नीतीश सिंह, मोनू, भानु यादव, सन्तोष यादव, चन्दन कुमार, सुरेश जायसवाल, सन्नी कुमार, विनय कुमार, करण कुमार, अरविंद कुमार, मनीष यादव,निशांत झा शामिल हुए।