Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
26-Jun-2021 08:11 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब नेता और कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. जाप ने पप्पू यादव की रिहाई के लिए अब 'करो या मरो' का नारा देते हुए जेल भरो अभियान शुरू करने का फैसला किया है. इसके लिए पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वह रविवार यानी कल दोपहर 12 बजे पटना के कोतवाली थाने पहुंचेंगे.
जन अधिकार पार्टी ने राज्य भर से कार्यकर्ताओं को कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया है. इसके लिए आप के नेताओं ने तैयारी भी पूरी कर ली है. रविवार को 'करो या मरो जेल भरो' अभियान को लेकर पटना में बवाल देखने को मिल सकता है. जाप के इस आंदोलन को लेकर पटना पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है.
आपको बता दें कि जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव 32 साल पुराने अपहरण के एक मामले में इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं. हालांकि पप्पू बीमार होने के कारण दरभंगा के डीएमसीएच में अपना इलाज करवा रहे हैं. कोरोना की दूसरी लहर के बीच पप्पू ने जरूरतमंदों की खूब मदद की थी. सरकार की लगातार आलोचना भी कर रहे थे. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित आवास से की गई.
गिरफ़्तारी के बाद पप्पू यादव को मधेपुरा पुलिस उन्हें अपने साथ ले आई. पप्पू यादव को निचली अदालत से जमानत की राहत नहीं मिली और अब पटना हाई कोर्ट में उन्हें जमानत याचिका पर सुनवाई का इंतजार है.