मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
03-Dec-2019 01:12 PM
PATNA :प्याज क्या महंगा हुआ इस पर पॉलिटिक्स शुरू हो गयी। अब इस प्याज पालिटिक्स में पूर्व सांसद पप्पू यादव भी खुल कर उतर गए हैं। तीन बोरी प्याज लेकर पप्पू यादव अपनी पॉलिटिक्स चमकाने पटना की सड़कों पर उतर गए हैं।
दरअसल पप्पू यादव ने प्याज की बढ़ती कीमतों के विरोध का नया तरीका निकाला है। उन्होनें केन्द्र सरकार के विरोध में बीजेपी और एलजेपी कार्यालयों के बाहर प्याज का ठेला लगवाया है। ठेले पर वे 35 रुपये किलो की दर से आम लोगों को प्याज मुहैया करवा रहे हैं।
प्याज की कीमत 35 रुपये रखी गयी जिस रेट पर पटना के बिस्कोमान में प्याज की बिक्री की गयी थी। हालांकि ये सिलसिला लंबा नहीं खिंच सका। प्याज को लेने के लिए इतनी मारामारी मची की बेचने वाले कर्मियों को हेलमेट लगा कर प्याज बेचना पड़ा फिर भी मामला नहीं संभला तो बिस्कोमान ने इसकी बिक्री ही बंद कर दी।
हालांकि पप्पू यादव की ये मुहिम पटना के लोगों को राहत पहुंचाने की कम और पॉलिटिकल स्टंट ज्यादा नजर आती है। गाड़ी में महज तीन बोरी प्याज देखकर ही समझ में आ गया कि पप्पू का ये अभियान महज फोटोशूट से ज्यादा कुछ भी नहीं। हालांकि अगर बात करें पटना में जलजमाव के मौके की तो उस वक्त पप्पू यादव का अलग ही अवतार देखने को मिला था। वे मदद की पूरा सामान लेकर पटना की सड़कों पर उतर गए थे। नावों के सहारे वे लोगों को लगातार मदद पहुंचाते दिख रहे थे।