Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
01-Jan-2022 02:33 PM
SAHARSA : कोसी के डॉन पप्पू देव की मौत पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. पप्पू देव के शरीर पर चोट के कई निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस द्वारा पप्पू देव के निर्मम हत्या की CBI द्वारा जांच मांग को लेकर सहरसा जिला के बिहरा ग्राम में अनशनकारी बाबूलाल शौर्य का अनिश्चितकालीन अनशन आज 1 जनवरी 2022 से शुरू कर रहे हैं. बाबूलाल शौर्य ने कहा कि मेरा यह अनशन लोकतंत्र को बचाने के लिए है. न्याय को न्याय दिलाने के लिए है.
खगड़िया जिले के चर्चित राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ता बाबू लाल शौर्य सहरसा जिले के बिहरा निवासी चर्चित डॉन पप्पू देव मौत प्रकरण को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं.
इस संबंध में उन्होंने पहले ही मेल के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पुलिस महानिदेशक एवं अन्य पदाधिकारियों को लिखित जानकारी दे दी थी. उन्होंने कहा कि सरकार पप्पू देव प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए. यह मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर ही हो सकता.
बाबूलाल शौर्य ने कहा कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पप्पू देव के शरीर पर करीब 35 जगह चोट के निशान पाए गए हैं. इससे यही लगता है की पप्पू देव की हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि बेरहमी से उनकी हत्या की गई है. जब प्रशासन ही रक्षा करने के बजाये भक्षक बन जाये तो प्रजातंत्र खतरे में है.