न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ
29-Apr-2024 11:24 AM
By First Bihar
SARAN : सारण लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। इसको लेकर वो अपने पापा लालू यादव के साथ समाहरणालयय पहुंची। रोहिणी के चुनावी कैंपेन के लिए लालू यादव बीते कई दिनों से छपरा में ही कैंप रहे हैं। वही तेजस्वी यादव पार्टी प्रत्याशियों के लिए पूरे बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
वहीं, नामांकन दाखिल करने से पहले रोहिणी ने ट्विटर लिखा कि नामांकन के उपरांत एक जनसभा का भी आयोजन किया गया है। जनसभा को करोड़ों दिलों में बसने वाले शोषितों , वंचितों और अल्पसंख्यकों के रहनुमा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, अब्दुल बारी और महागठबंध के तमाम वरीय नेता संबोधित करेंगे। आपसे मेरी विनती है कि इस अवसर पर उपस्थित होकर आप अपना प्यार और आशीर्वाद देने की कृपा करें।
मालूम हो कि, सारण लोकसभा सीट के लिए छठे चरण यानि 20 मई को मतदान होने वाला है जिसके लिए 26 अप्रैल से सारण में नामांकन की शुरुआत हुई है। इस सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य आज नामांकन दाखिल करेंगी। इस सीट पर रोहिणी का मुकाबला एनडीए और बीजेपी कैंडिडेट राजीव प्रताप रूडी से है।
उधर, रोहिणी के समर्थन में लालू यादव भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। तबीयत पूरी तरह दुरुस्त नहीं होने के बावजूद वो छपरा में कई दिनों से कैंप किए हुए हैं। लालू यादव के परिवार से दो बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। मीसा पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं।