ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: एकतरफा मुकाबले में बिहार पुलिस ने स्कूल निदेशक इलेवन...

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 6: एकतरफा मुकाबले में बिहार पुलिस ने स्कूल निदेशक इलेवन को 9 विकेट से हराया

16-Nov-2023 04:06 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 की अंतिम प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पूर्णिया में खेला गया। इस मौके पर पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया सहित कोसी-सीमांचल एवं मिथिलांचल में खेलों का बेहतरीन माहौल हो और खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय पलक पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके।


आज बिहार पुलिस बनाम स्कूल निदेशक इलेवन के बीच प्रथम मुकाबला खेला गया। स्कूल निदेशक इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट 62 रन ही बना पाई। जिसमें सुमित 14 गेंदों में 11 रन एवं जोविश जोय 24  गेंदों में 22 रन बनाए।


गेंदबाजी करते हुए बिहार पुलिस की ओर से हरि शंकर झा ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। बिहार पुलिस 63 रनों का पीछा करते हुए 7 ओवर 3 गेंदों में 1 विकेट खोकर बना लिया। बिहार पुलिस ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। जिसमें हरि शंकर झा ने 25 गेंदों में बेहतरीन 27 रन की बेहतरीन पारी खेली। चन्दन ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए। स्कूल निदेशक इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए बाबुल ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।


द्वितीय मैच:-

=========

फार्मा इलेवन बनाम अकाउंटेंट इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। फर्मा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 145 रन बनाए। जिसमें मोनू ने 28 गेंदों में 57 रन एवं अंकित सिंह 33 गेंदों में 32 रन एवं जाहीद आलम ने 21 गेंदों में 24 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अकाउंटेंट इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिट्टू ने 4 ओवर में 20 देकर 3 विकेट प्राप्त किया। अकाउंटेंट इलेवन ने 146 रनों का पीछा करते हुए 17 ओवर 2 गेंदों में 4 विकेट खोकर 147 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत में महेश ने नाबाद 44 गेंदों में 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली। सत्यम ने 29 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेली। फार्मा इलेवन की ओर गेंदबाजी करते हुए पंकज ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट प्राप्त।


मैच का अंपायर सैयद जब्बार हुसैन, बिमल मुकेश स्कोरर कुणाल गोस्वामी एवं उद्घोषक मो जाहीद आलम थे। 17/11/2023 को प्रथम मुकाबला सुबह 9:00 बजे से ग्रीन पूर्णिया बनाम रजिस्ट्री कार्यालय पूर्णिया में द्वितीय मैच दोपहर 12:00 बजे से समाजिक कार्यकर्ता बनाम प्रेस क्लब पूर्णिया (मिडिया इलेवन) के बीच मुकाबला खेला जाएगा।


इस अवसर पर पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, मो मंजर मोहशिम, एस एस प्रसाद पिंटू, सैयद जब्बार हुसैन, मनीष कुमार झा, आशुतोष कुमार, वेदांत, रितेश कुमार झा, चन्दन के साथ-साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


news image


news image


news image


news image


news image