BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
21-May-2021 09:23 PM
RANCHI : चंपारण सत्याग्रह के प्रणेता पंडित राजकुमार शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्थानीय नई सराय, दामोदर नदी तट पर स्थित कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव करते हुए सामाजिक दूरी का निर्वहन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के रविशंकर राय ने पंडित राजकुमार शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर देश के सभी लोगों को कोरोना से बचाव करते हुए, टीका लेने की सलाह दी.
रविशंकर राय ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल जी त्याग की पर्तिमूर्ति थे. किसानों पर अंग्रेजों के अत्याचार एवं ज़ुल्म के खिलाफ पश्चिम चंपारण में किसान आन्दोलन की नींव डाली.

कैप्सूल कोर्स सह निःशुल्क शिक्षा दान केन्द्र की निदेशक डौली कुमारी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी को पहली बार बिहार की पावन धरती पर बुलाया. जहाँ से महात्मा गाँधी ने चंपारण सत्याग्रह छेड़ा. डौली सिंह ने आगे कहा कि महात्मा गांधी को सर्वप्रथम महात्मा की उपाधि पंडित राजकुमार शुक्ल जी ने ही दिया था.
पंडित राजकुमार शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना महामारी का पूरा ख्याल रखा गया. कार्यक्रम में अजय राय, चंदन कुमार राय, शानू ब्रह्मभट्ट तथा सृष्टि ब्रह्मभट्ट उपस्थित थे.