हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Nov-2019 09:07 AM
PATNA : बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विभाग की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं में खर्च की गई 18 हजार करोड़ की राशि का हिसाब अब तक नहीं मिल पाया है। विभाग ने जिलों में पंचायती राज योजनाओं में खर्च के लिए जो राशि भेजी उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक नहीं भेजा गया है।
जिलों की तरफ से योजनाओं में खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेजे जाने पर पंचायती राज विभाग ने नाराजगी जताई है। विभाग की तरफ से सभी जिलों को यह निर्देश दिया गया है की खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराने के साथ-साथ उसका ऑडिट भी कराएं। योजना से जुड़ी जो राशि खर्च नहीं की जा सकी है उसे सरकारी खजाने में जमा कराने का निर्देश भी दिया गया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चार-पांच सालों में पंचायती राज की योजनाओं पर जो राशि खर्च की गई उसका यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट अपडेट नहीं किया गया। विभाग ने यह राशि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष, 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा के बाद खर्च के लिए भेजी थी।
उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा करने वाले जिलों में सबसे ऊपर वैशाली, रोहतास, नवादा, नालंदा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गया, पश्चिम चंपारण, पटना, मधुबनी, सारण और सीवान जिले हैं। हालांकि अब पंचायती राज विभाग योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन को लेकर ऑडिटरों की नियुक्ति करने जा रहा है। 500 से ज्यादा ऑडिटरों की नियुक्ति के लिए विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग से आग्रह किया है।