निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
26-Nov-2021 11:35 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के आठवें चरण के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. आपको बता दें कि राज्य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आज वोटिंग हो रही है. पिछले कुछ चरणों में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है लिहाजा इस बार पहले से और ज्यादा सख्ती बरती जा रही है.
आपको बता दें पटना, बक्सर सहित कई जिलों में नए उम्मीदवार मुखिया सहित अन्य पदों के लिए चुने गए हैं. मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. जो आखिरी रिजल्ट आने तक जारी रहेगी. आज मुखिया के साथ जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के पदों के लिए मतगणना कराई जा रही है. यहां आपको सारण (छपरा), नालंदा, भोजपुर, वैशाली, बक्सर, गोपालगंज, सिवान, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, बेगूसराय और पटना जिले के चुनाव नतीजों की जानकारी मिलती रहेगी.
आपको बता दें कि पटना जिले के पंडारक प्रखंड की ढिवर पंचायत रीमा देवी, रैली पंचायत से शोभा देवी मुखिया पद जीत गई हैं. वहीं महज दो मतों से भोजपुर जिले में इंदू देवी मुखिया का चुनाव जीत गई. पहली बार बक्सर जिले के चौसा प्रखंड की बनारपुर पंचायत से ममता कुमारी मुखिया चुनी गईं हैं. साथ ही शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड की तेउस पंचायत के लिए मतगणना का नतीजा आ गया है. वहीं निवर्तमान मुखिया सविता देवी को सिंकू देवी से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.
मतगणना में 25 हजार 247 सीटों के लिए 92,376 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. बता दे. इसके पहले आठवें चरण में 3,356 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. वही बुधवार को राज्य के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आठवें चरण के मतदान में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे.